धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को 5 पान के पत्ते अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यह माना जाता है कि इससे धन-संबंधी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर में समृद्धि आती है।
इस दिन देवी लक्ष्मी की चरण पादुका घर लाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धनतेरस के दिन खील और बताशे खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
इससे घर में धन - धान्य की सम्पन्नता बढ़ती है।
झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसलिए धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है।
धनतेरस पर गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति घर लाने से धन की कभी कमी नहीं होती।
धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में समृद्धि बढ़ती है।